

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई के प्रयासो से नोखा विधान सभा क्षेत्र के राजकीय चिकित्सालयो मे 12 चिकित्सा अधिकारी को नियुक्ति मिली है।बिश्नोई ने बताया कि मुकाम CHC मे दो, सिलवा CHC मे एक, पांचू CHC मे एक, PHC नाथूसर, PHC रासीसर, PHC सारुँडा, PHC भादला, PHC हिम्मटसर, PHC जांगलु, PHC नोखा गाँव, PHC बिरमसर मे एक- एक चिकित्सा अधिकारी लगाया गया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति से आम जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधाएँ मिलेंगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता और पहुँच में सुधार होगा, जिससे लोगों को अपने घरों के पास ही उचित इलाज मिल सकेगा। बिश्नोई मे चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व चिकित्सा एंव स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह का आभार जताया।




