


आपणी हथाई Big news न्यूज, बीकानेर के व्यस्ततम मार्ग मेडिकल कॉलेज चौराहे के पस आज दोपहर लूट की बड़ी घटना को अंजाम देकर आरोपी रफू चक्कर हो गए। जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज चौराहा के पास पोहा की रेहड़ी लगाने वाले व्यक्ति के साथ लूट की घटना हुई है।
जानकारी के अनुसार दो नकाबपोश मोटर साइकिल सवार मेडिकल कॉलेज चौराहा के पास पोहा की रेहड़ी लगाने वाले शिव गुप्ता की रेहड़ी पर आए और रेहड़ी में रखें गुल्लक को उठाकर ले गए। रेहड़ी संचालक ने नकाबपोश आरोपियों को रोकने की कोशिश की लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दे दी है।


