आपणी हथाई न्यूज, विदेशी मार्केट में भले ही ऋतिक रोशन -जूनियर NTR की फ़िल्म वॉर 2 रजनीकांत की फ़िल्म कुली से एडवांस बुकिंग में पिछड़ गईं है, लेकिन भारत में विशेषकर हिंदी और तेलगु बेल्ट में वॉर 2 की जबरदस्त हाइप बन गईं है।
हिंदी और तेलगु बेल्ट में वॉर 2 की एडवांस बुकिंग इंगित कर रही है कि कल 14 अगस्त को रिलीज के दिन हिंदी -तेलगु मार्केट मिलाकर 70 करोड़ का ओपनिंग डे का बिजनेस कर सकती है। वॉर 2 का ओपनिंग डे बॉक्स ऑफिस कलेक्शन इस साल रिलीज हुई अब तक की सभी फिल्मों में सर्वाधिक हो सकता है।
इस वर्ष 2025 में अब तक अधिकतम फर्स्ट डे कलेक्शन फ़िल्म छावा का कलेक्शन 33 करोड़ के करीब रहा है। कल वॉर 2 छावा का रिकॉर्ड तोड़ेगी, इतना तय है।
वॉर 2 निर्माता आदित्य चोपड़ा के लिए सैयारा के बाद इस साल दूसरी 500 करोड़ी फ़िल्म बन सकती है।
मनोज रतन व्यास


