

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर धर्मनगरी में 16 और 17 अगस्त को दो-दो श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इसी को लेकर मंदिरों और घरों में जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

जन्माष्टमी की पूर्व संध्या बीकानेर के बड़ा बाजार में सनिया महाराज की दुकान के संचालक गिरिराज व्यास ने बताया की भगवान की पोशाक और श्रृंगार सामग्री दुकान पर उपलब्ध है। वही दुकान पर लड्डू गोपाल और राधा कृष्ण की प्रतिमाएं ,लड्डू गोपाल की अष्ट धातु की प्रतिमा भी उपलब्ध हैं। मखमल, रेशम और मोतियों से सजी पोशाकें ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। पोशाक की कीमत 30 रुपए से 500 रुपए तक है। भगवान के झूले की कीमत 100 रुपए से एक हजार रुपए तक है।

वही हर्षो के चौक स्थित श्रृंगार की दुकान के संचालक विजय शंकर हर्ष उर्फ लालू महाराज ने बताया कि इस बार दो दो जन्माष्टमी होने के चलते बाजार में अधिक भीड़ नजर नही आ रही है। बीकानेर में नाथद्वारा, मथुरा और दिल्ली से लाई गई डिजाइनर पौशाकें, खिलौने, और शृंगार की अन्य सामग्री की डिमांड बढ़ी है। महिलाएं नई चीजों की ओर आकर्षित हो रही है। आपको बता दे कि बीकानेर के प्रसिद्ध लक्ष्मीनाथ मंदिर में शुक्रवार को जन्माष्टमी मनाई जाएगी वही वैष्णव संप्रदाय के लोग शनिवार को मनाएंगे।



