Homeखटाखट स्टोरीBollywood : ऋतिक-जूनियर एनटीआर की वॉर 2 का कलेक्शन 200 करोड़ के...

Bollywood : ऋतिक-जूनियर एनटीआर की वॉर 2 का कलेक्शन 200 करोड़ के पास, फ़िल्म को हिट का टैग लगाने के लिए अभी इतना और करना पड़ेगा धंधा..

आपणी हथाई न्यूज, War 2 Movie Collection ऋतिक रोशन और जूनियर NTR की फ़िल्म को कल आजादी दिवस पर जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। रिलीज के पहले दिन वॉर 2 का ओपनिंग डे कलेक्शन 25 करोड़ था और कल 15 अगस्त की छुट्टी पर फ़िल्म वॉर 2 नें 40 करोड़ प्लस का बिजनेस किया।

 

दुनिया भर में वॉर 2 नें रिलीज के पहले दिन 80 करोड़ प्लस का धंधा किया है, दूसरे दिन दुनिया भर में बिजनेस 90 करोड़ के पार जाने का अनुमान है। दो दिन में ही आदित्य चोपड़ा प्रोडक्शन की अयान मुखर्जी निर्देशित फ़िल्म का बिजनेस 170 करोड़ के पार चला गया है, फ़िल्म के बिजनेस में हिंदी के अलावा तेलगु वर्जन नें बड़ा योगदान दिया है।

 

जूनियर NTR की वजह से वॉर 2 नें आंध्र प्रदेश -तेलंगाना में भी 70 करोड़ के करीब बिजनेस किया है। फ़िल्म वॉर 2 की कोस्ट ही 400 करोड़ के करीब की है, इसलिए फ़िल्म को बड़ी हिट बनने के लिए कम से कम वर्ल्ड वाइड 800 करोड़ का बिजनेस करना होगा,तभी निर्माता आदित्य चोपड़ा को वॉर 2 कुछ प्रॉफिट दे पाएगी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर