

आपणी हथाई न्यूज, सुपरस्टार शाहरुख़ खान के बड़े बेटे आर्यन खान का आधिकारिक बॉलीवुड डेब्यू का ऐलान हो चुका है। आर्यन खान पिता शाहरुख़ खान की तरह अभिनेता नहीं निर्देशक बनना चाहते है, आर्यन खान के निर्देशन में बनी वेब सीरीज Ba**ds of bollywood का फर्स्ट लुक कल OTT चैनल नेटफ्लिक्स ने जारी किया।
इस वेबसीरीज को नेटफ्लिक्स के साथ शाहरुख़ खान की प्रोडक्शन कम्पनी रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट ने बनाया है।
आर्यन खान की पहली वेब सीरीज में अनेक बॉलीवुड स्टार्स, शाहरुख़ खान के साथ नजर आएंगे। आर्यन खान दो साल पहले ड्रग केस में गिरफ्तार होकर खूब चर्चाओं में आए थे।
मनोज रतन व्यास


