

आपणी हथाई न्यूज, देश में एक ओर स्वतंत्रता दिवस पर लोग आजादी दिवस की बधाई दे रहे थे वही कुछ मानसिक विक्षिप्त लोग अपनी मानसिकता का परिचय दे रहे थे।दरअसल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तराखण्ड के हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र में कुछ मुस्लिम युवकों ने तिरंगे से अशोक चक्र हटाकर उस पर कलमा लिख दिया और कथित तौर पर उसे लहराते हुए घूमते रहे।
इस मामलें को लेकर बहादरपुर जट्ट निवासी जितेंद्र सिंह तोमर ने पुलिस को एक शिकायत दी है जिसमें बताया है कि कुछ मुस्लिम युवकों ने तिरंगे से अशोक चक्र हटाकर कलमा लिखकर तिरंगे का अपमान किया है।
इस शिकायत में कहा गया है कि ध्वज पर लिखे वाक्य का हिंदी में अर्थ है अल्लाह के सिवाय कोई पूजनीय नही। आरोप है कि राष्ट्रीय पर्व पर जानबूझकर ऐसा कृत्य किया गया है ताकि भारत को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की कोशिश की जा सके।
बरहाल पुलिस ने इस मामलें में नामजद आरोपी आजम सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वही इस मामलें को लेकर एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने कहा कि आरोपियों की पहचान की जा रही है।
वही इस मामलें के बाद क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि यह राष्ट्रीय ध्वज और देश की अखंडता पर हमला है। फिलहाल पथरी थाना पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामलें की सत्यता की जाँच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


