


आपणी हथाई न्यूज, आज के मॉर्डन सोशल मीडिया युग में प्रेम प्रसंग के भी बड़े अजीबोगरीब केस सामने आ रहें है।
सोशल मीडिया पर एक 18 साल के लड़के का 50 साल की महिला से प्रेम विवाह देश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
18 वर्षीय लड़के का नाम कन्हाई कुमार जो बिहार के भागलपुर का रहने वाला है और 50 वर्षीय महिला का नाम ज्योति देवी है जो गुजरात की रहने वाली है, महिला के चार बच्चे है और नाती-नातिन भी है। कन्हाई गुजरात में मजदूरी करने गया था और तभी ज्योति से प्रेम प्रसंग परवान चढ़ा।
कन्हाई और ज्योति के परिवारों ने इस रिश्ते को बिल्कुल स्वीकार नहीं किया।
उम्र के तमाम बंधनों को तोड़कर ज्योति देवी ने गुजरात से भागकर कन्हाई से शादी कर ली। अब बिहार के भागलपुर के घोघा थाना क्षेत्र में यह बेमेल विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।
मनोज रतन व्यास


