Homeक्राइमBikaner Crime : बोलेरों का पीछा कर पुलिस ने पकड़ी नशे की...

Bikaner Crime : बोलेरों का पीछा कर पुलिस ने पकड़ी नशे की खेप, एक आरोपी गिरफ्तार

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें में नशाखोरी और तस्करों की धरपकड़ के लिए लगातार बीकानेर पुलिस सक्रिय अभियान चला रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को कोलायत थाना क्षेत्र की पुलिस ने गश्त के दौरान एक बोलेरों गाड़ी का पीछा कर उसे रोका तो उसमें करीब 38 किलो 440 ग्राम डोडा पोस्त मिला।

पुलिस ने डोडा पोस्त और काम में लिए गए बोलेरो को जब्त कर लिया है वही इस मामलें में पुलिस ने देवीलाल (39) पुत्र बनवारी लाल बिश्नोई निवासी वार्ड नम्बर 14 चकविजयसिंहपुरा को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने इस मामला दर्ज कर जांच गजनेर थानाधिकारी चन्द्रजीत सिंह को सौंपी है।



ताजा खबर