

आपणी हथाई न्यूज, रणबीर कपूर की 4000 करोड़ के बजट में दो पार्ट में बन रही रामायण में महानायक अमिताभ बच्चन की भी एंट्री हो गईं है। नमित मल्होत्रा निर्मित और नितेश तिवारी निर्देशित रामायण में बिग बी दोहरी भूमिका निभाएंगे। अमिताभ बच्चन रामायण फ़िल्म के बैकग्राउंड में कमेंट्री करतें हुए सुनाई देंगे। बिग बी रामायण में सूत्रधार की भूमिका अदा करेंगे।
इसके अलावा बिग बी को पक्षीराज जटायु के रोल के लिए भी अप्रोच किया गया है। रणबीर के प्रति अपने स्नेह और नितेश तिवारी जैसे जीनियस निर्देशक के ऑफर को अमिताभ स्वीकार ही करेंगे, ऐसा तय माना जा रहा है।
रामायण का पार्ट वन अगले साल 2026 की दिवाली को और दूसरा भाग दिवाली 2027 को रिलीज किया जाएगा।
मनोज रतन व्यास


