Homeखटाखट स्टोरीSports : हॉकी स्टिक भेंट से खेलों में दिखेगा जोश, बरसिंहसर विद्यालय...

Sports : हॉकी स्टिक भेंट से खेलों में दिखेगा जोश, बरसिंहसर विद्यालय परिवार ने जताया आभार

आपणी हथाई न्यूज, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बरसिंहसर में छात्र एवं छात्राओं को खेलों में प्रोत्साहित करने के लिए समाजसेवियों एवं अधिकारियों द्वारा अल्फा फाइबर की 30 हॉकी स्टिके और 5 बोल भेंट की गई।

 

इस अवसर पर लक्ष्मण राम सियाग ने 5 हॉकी स्टिक, बालूराम सियाग ने 5 हॉकी स्टिक, भारतीय किसान संघ तहसील अध्यक्ष बुधाराम सियाग ने 5 हॉकी स्टिक, एनटीपीसी के जीएम भागीरथ सियाग ने 5 हॉकी स्टिक, आरएएस अधिकारी सुखराम गोदारा ने 10 हॉकी स्टिक तथा भारतीय किसान संघ के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गोदारा ने 5 हॉकी बॉल विद्यालय को प्रदान की।

 

विद्यालय परिवार ने इसे खेलों के प्रति विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रतन लाल जी छलाणी, वरिष्ठ अध्यापक ओमप्रकाश गोदारा, यशोधारानी एवं पीटीआई गोपाल गोदारा ने सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि इस पहल से छात्र-छात्राएं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।



ताजा खबर