Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : अभिनेता अक्षय कुमार क्यों रविवार को भोजन करने के बाद...

बॉलीवुड : अभिनेता अक्षय कुमार क्यों रविवार को भोजन करने के बाद मंगलवार तक रहते है भूखे ! खिलाड़ी कुमार ने साझा किए अपने फिटनेस मंत्रा

आपणी हथाई न्यूज, अभिनेता अक्षय कुमार 50 पार की उम्र के बाद भी बॉलीवुड के सबसे हिट स्टार माने जाते है, अक्षय ने हाल ही में एक बुक लॉन्च इवेंट में अपनी फिटनेस के राज और हेल्दी रहने के कुछ टिप्स साझा किए है।

 

अक्षय कुमार के अनुसार हर किसी को शाम साढ़े 6 बजे तक खाना खा लेना चाहिए और रात दस बजे तक सो जाना चाहिए। अक्षय के अनुसार देर रात खाने से शरीर पर बहुत बुरा असर पड़ता है क्योंकि जब रात को सोते वक़्त शरीर के सारे अंग आराम कर रहें होते है तब देर रात तक भोजन करने से पेट को जरूरी रेस्ट नहीं मिलता है।

 

अक्षय के अनुसार सारी बीमारियों की जड़ ही पेट है, पेट को स्वस्थ रखना जरूरी है। अक्षय कुमार हर सोमवार को उपवास भी करतें है, अक्षय रविवार शाम को भोजन करने के बाद सीधा मंगलवार सुबह ही कुछ खाते है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर