Homeक्राइमBikaner Murder News : मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में मर्डर ! आपसी...

Bikaner Murder News : मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र में मर्डर ! आपसी झगड़े में हुई एक की मौत

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर के मुक्ता प्रसाद थाना क्षेत्र के रामपुरा बाईपास सड़क पर मिले शव को लेकर अब हत्या की खबर सामने आ रही है। अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार महादेव नगर में आपसी झगड़े चाँदरतन नायक और उसके साथी के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद चाँदरतन की हत्या कर दी गईं।

 

घटना की जानकारी के बाद मुक्ता प्रसाद पुलिस थानाधिकारी विजेंद्र सिला और सीओ सिटी श्रवण दास सन्त मौके पर पहुंचे और शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

 

शुरुआती जानकारी में यह सामने आ रहा है कि दोनों के शराब के नशे में चलते विवाद की स्थिति बनी थी।हालांकि इस बात की पुष्टि नही हुई है। बरहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

 

 



ताजा खबर