Homeक्राइमBikaner: राह चलते युवक पर लोगों ने किया हमला, रुपए छीनकर आरोपी...

Bikaner: राह चलते युवक पर लोगों ने किया हमला, रुपए छीनकर आरोपी हुए फरार

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बीकानेर में लगातार अपराधियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं। अपराधी बीच सड़क अपराध को अंजाम देकर घटना स्थल से फरार हो जाते हैं। ऐसा ही एक मामला नयाशहर थाना क्षेत्र से सामने आया है। नया शहर थाना क्षेत्र स्थित वाल्मिकी बस्‍ती निवासी एक युवक के साथ रुपए नहीं देने पर मारपीट की गई है। आरोप है कि युवक अश्विनी रात करीब आठ बजे घर के पास दुकान जा रहा था तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर रुपए छीन कर फरार हो गए। मारपीट में युवक घायल हो गया।इस मामले में पुलिस ने युवक के पिता की रिपोर्ट पर दो नामजद सहित आधा दर्जन से ज्‍यादा जनों पर केस दर्ज किया है।

 



ताजा खबर