

आपणी हथाई न्यूज, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और पूर्व सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली अब एक नई पारी शुरू करने के लिए तैयार हैं। आपको बता दें कि गांगुली इससे पहले बीसीसीआई के अध्यक्ष के रूम में काम कर चुके हैं।
गांगुली को अब साउथ अफ्रीका टी20 2025-26 सीजन के लिए प्रिटोरिया कैपिटल्स ने अपना हेड कोच बनाया है। बंगाल टाइगर के नाम से मशहूर सौरव गांगुली इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज जोनाथन ट्रोट की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 1 साल बाद समाप्त हो गया।
प्रिटोरिया कैपिटल के पूर्व कोच जोनाथन ट्रॉट ने पिछले सीजन खराब प्रदर्शन के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया। टीम पिछले सीजन 10 मैच खेलने के बाद ग्रुप स्टेज में सिर्फ दो मैच ही जीत पाई थी और नॉकआउट में भी जगह नहीं बन पाई थी।
9 सितंबर को होगा SA20 का ऑक्शन
सौरव गांगुली के आने से टीम के बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। इस बार SA20 लीग का ऑक्शन भी रोमांचक होने वाला है। भारतीय खिलाड़ी भी इस ऑक्शन में हिस्सा लेने के लिए तैयार हैं। हालांकि टीम इंडिया के वही खिलाड़ी विदेशी लीग में हिस्सा लेंगे या ले सकते हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ आईपीएल से भी संन्यास ले चुके हैं।


