HomeबीकानेरBikaner: सीमा सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, 1800 नशीली टैबलेट का जखीरा...

Bikaner: सीमा सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, 1800 नशीली टैबलेट का जखीरा पकड़ा

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल ने बड़ी कार्रवाई कर नशीली टेबलेट की बड़ी खेप को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार खाजूवाला के 5KJD गांव के पास बीएसएफ द्वारा 1800 नशीली टैबलेट और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है।बीएसएफ गश्ती टीम ने रात को संदिग्ध  बाइक सवार को रोका  तो अंधेरे का फायदा उठाकर बाइक सवार बाइक छोडक़र मौके से फरार हो गया। तलाशी में मोटरसाइकिल से नशीली टैबलेट से भरे पैकेट बरामद हुए। फिलहाल बीएसएफ और स्थानीय पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।



ताजा खबर