HomeबीकानेरBikaner: गणेश जन्मोत्सव के अवसर पर श्री आदि गणेश मंदिर में चल...

Bikaner: गणेश जन्मोत्सव के अवसर पर श्री आदि गणेश मंदिर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान,कल 2151 किलो लड्डुओं का लगेगा भोग

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,पूरे देश सहित बीकानेर में भी भगवान गणेश के जन्मोत्सव की तैयारियां जोर शोर से हो रही हैं। बीकानेर में गणेश जन्मोत्सव को लेकर मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान चल रहे हैं‌। बीकानेर के दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में आज पंडित राजेंद्र किराडू के आचार्यत्व में वेदपाठी पंडितों ने वैदिक मंत्रों के साथ भगवान गणपति के एक लाख मूल मंत्र से दुर्वा का अर्चन किया। इसके बाद 108 अथर्व शीर्ष से भगवान गजानन को मोदक अर्चन किये गए।con…

27 अगस्त को यानि कल गणेश चतुर्थी पर सुबह 4.30 बजे से भगवान गणेश का अभिषेक -पूजन प्रारम्भ होगा। इसके बाद जन्मोत्सव आरती व रात्रिकालीन जागरण होगा। जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी। इस अवसर पर भगवान गणेश के 2151 किलोग्राम प्रसाद का भोग अर्पित किया जाएगा।



ताजा खबर