Homeखटाखट स्टोरीIndia-America Teriff War : मोदी ने दिखाए ट्रम्प को सख्त तेवर ,जर्मन...

India-America Teriff War : मोदी ने दिखाए ट्रम्प को सख्त तेवर ,जर्मन अखबार का दावा.. PM मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का नही उठाया फोन ! पढें पूरी खबर

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, कल से भारत पर अमेरिका द्वारा थोपी गई 50 फीसदी टैरीफ दरें आधिकारिक रूप से लागू हो जाएगी, इस बाबत अमेरिकी सरकार ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है।

 

भारत -अमेरिका टैरिफ विवाद के बीच जर्मनी के अख़बार FAZ ने दावा किया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से चार बार टैरिफ विषय पर बात करने के लिए कॉल किया था, लेकिन मोदी ने एक बार भी ट्रम्प के फोन को रिसीव नहीं किया।

 

जर्मन अख़बार का कहना है कि भारत के प्रधानमंत्री मोदी ट्रम्प से उनकी एग्रेसिव ट्रेड पॉलिसी और भारत को डेड इकोनॉमी कहने से नाराज है। अख़बार FAZ ने छापा है कि भारत ने अमेरिका के साथ होने वाली ट्रेड डील की बातचीत रोक दी है, यहां तक कि अमेरिका के डेलिगेशन को भारत आने से मना कर दिया है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर