

आपणी हथाई न्यूज, महानायक अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की पहली फ़िल्म “इक्कीस ” अब अक्टूबर 2025 की बजाय नवंबर 7 को रिलीज होगी। यूं तो अगस्त्य की पहली फ़िल्म द आर्चीज OTT पर रिलीज हो चुकी है, लेकिन सिनेमाघरो में इक्कीस अगस्त्य की पहली फ़िल्म रिलीज होगी।
अगस्त्य अमिताभ की बेटी श्वेता और उद्योगपति निखिल नंदा के पुत्र है। अगस्त्य की पहली फ़िल्म को स्त्री 2-छावा जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फ़िल्में बनाने वाले निर्माता दिनेश विजन बना रहें है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बन रही इस फ़िल्म में अगस्त्य के साथ धर्मेंद्र भी नजर आएंगे।
अगस्त्य की पहली फ़िल्म के सामने आमिर खान के बेटे जुनैद खान की फ़िल्म “एक दिन ” भी रिलीज होगी। जुनैद के इस फ़िल्म को उनके पिता आमिर खान की प्रोडक्शन कम्पनी ने बनाया है।
मनोज रतन व्यास


