HomeबीकानेरBikaner :बीछवाल थाने में फ़िल्मकार संजय लीला भंसाली के खिलाफ हुआ मामला...

Bikaner :बीछवाल थाने में फ़िल्मकार संजय लीला भंसाली के खिलाफ हुआ मामला दर्ज, हाल ही में भंसाली रणबीर -आलिया के साथ बीकानेर फ़िल्म शूट के लिए आए थे

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, फिल्मकार संजय लीला भंसाली पर बीकानेर के बीछवाला थाने में एक केस दर्ज करवाया गया है। केस दर्ज करवाने वाला जोधपुर का एक युवक है, जिसका नाम प्रतीक राज माथुर है। युवक का आरोप है संजय लीला भंसाली के लिए उन्होंने उनकी फ़िल्म लव एंड वॉर के लिए लाइन प्रोडूसर का काम किया था। मामला 17 अगस्त का बताया जा रहा है, युवक का कहना है कि संजय लीला भंसाली ने काम करवाने के बाद पेमेंट नहीं किया और उसके साथ होटल नरेंद्र भवन में संजय और उनकी टीम ने दुर्व्यवहार किया।

संजय लीला भंसाली रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ गत दिनों बीकानेर में कई दिनों तक अपनी नई फ़िल्म लव एंड वॉर की शूट करके मुंबई लौटे है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर