Homeधर्म-धाराBikaner: मुरलीधर रोड स्थित रामदेव जी मंदिर में महाप्रसाद और महाआरती का...

Bikaner: मुरलीधर रोड स्थित रामदेव जी मंदिर में महाप्रसाद और महाआरती का हुआ आयोजन

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, बीकानेर के मुरलीधर रोड स्थित रामदेव जी मंदिर में हर साल की तरह इस साल भी भादवा सुदी दशमी पर बाबा रामदेव का अभिषेक और विशेष श्रृंगार व महाप्रसाद का आयोजन किया गया।  स्वर्गीय पंडित कपिल देव जी ओझा की स्मृति में  आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भागीदारी रही।मंदिर में भगवान रामदेव जी का विशेष अभिषेक और श्रृंगार का आयोजन पंडित राजेश ओझा और संजीव पुरोहित द्वारा किया गया। भगवान रामदेव जी की पूजा और अभिषेक विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ सम्पन्न हुआ।मंदिर में कडाई प्रसादी और महाप्रसाद का आयोजन किया गया। इस आयोजन को पंडित कपिल देव जी ओझा की स्मृति में हर साल की भांति किया गया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और प्रसाद ग्रहण किया।आयोजन में बाबा रामदेव पार्क मोहल्ला विकास का भी विशेष योगदान रहा। आयोजन के सफल सचालन और व्यवस्थाओं में समिति ने महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस विशेष आयोजन में गणेश दास जी ओझा, भवानी शंकर जी ओझा, नवरत्न रंगा, गोपाल जी छंगानी, पंडित दीनदयाल जी, बंटी व्यास, राजेश कुमार ओझा, मेघराज जी ओझा, ईश्वर नारायण हर्ष, दाऊजी हर्ष, दीपक ओझा, राधा कृष्ण ओझा, जयप्रकाश ओझा, अक्षय उपाध्याय, योगेश जोशी, नवरत्न ओझा, दाऊ दयाल जी ओझा, पवन देराश्री, मोहित सुथार, रामलाल चूरा सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।



ताजा खबर