Homeस्पोर्ट्सSports :एशिया कप में टीम इंडिया बिना स्पॉन्सर ही खेलेगी,ड्रीम 11 के...

Sports :एशिया कप में टीम इंडिया बिना स्पॉन्सर ही खेलेगी,ड्रीम 11 के बाद टीम इंडिया को नया स्पॉन्सर मिलने में इस वजह से हो रही है देरी

आपणी हथाई Sports न्यूज,नए गेमिंग कानून के कारण टीम इंडिया के टाइटल स्पॉन्सर ड्रीम 11 का कॉन्ट्रैक्ट BCCI ने पहले ही रद्द कर दिया है, इस बीच नया स्पॉन्सर मिलने में अभी कम से कम 15 दिन और लगेंगे।BCCI ने नए स्पॉन्सर के लिए टेंडर निकाल दिया है,कम से कम सालना 300 करोड़ के टर्न ओवर वाली कम्पनी ही स्पॉन्सरशिप के लिए बिड लगा सकती है, आवेदन की अंतिम तारीख 12 सितंबर है और BCCI फैसला 16 या 17 सितंबर को लेगा।
इस प्रक्रिया से यह तो तय हो गया है कि 9 सितंबर से शुरू हो रहें एशिया कप में टीम इंडिया की टी शर्ट पर किसी भी कम्पनी का लोगो नहीं नजर आएगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर