

आपणी हथाई Bollywood न्यूज, नब्बे के दशक के टॉप बॉलीवुड गायको को इन दिनों बॉलीवुड में कोई काम नहीं दे रहा है,सिर्फ 52 साल के सोनू निगम ही आज भी बॉलीवुड में डिमांड में है।नब्बे के दशक के कुमार शानू, उदित नारायण, अभिजीत जैसे सिंगर्स के गीत आज की फिल्मों में न के बराबर सुनाई देते है, लेकिन सोनू निगम आज भी अपनी शर्तो पर युवान अभिनेताओं के लिए गीत गा रहें है।
सोनू निगम द्वारा गाया गीत ” परदेसिया ” अभी चार्ट बस्टर बना हुआ है जो सिद्धार्थ मल्होत्रा पर फ़िल्म परम सुंदरी के लिए फिल्माया गया है। सोनू निगम ने कार्तिक आर्यन और रणबीर कपूर के लिए भी (भूल भूलैया-शहजादा ), एनिमल के गीत गाए है।
आज 3 सितंबर को वरुण धवन की फ़िल्म ” सन्नी संस्कारी की तुलसी कुमारी का पहला गीत रिलीज किया जाएगा जो सोनू के हिट पॉप गीत ” बिजुरिया ” का नया वर्जन होगा। सोनू निगम ने बॉर्डर 2 समेत आगामी कई बड़ी फिल्मों के लिए पार्श्वगायन किया है, सनद रहें सोनू निगम प्रोफेशनली 48 सालों से परफॉर्म कर रहें है।
मनोज रतन व्यास


