


आपणी हथाई न्यूज, भारत के पड़ोसी मुल्क नेपाल ने पूरी दुनिया को हैरत में ड़ालते हुए नेपाल में 26 सोशल मीडिया प्लेटफार्मस पर प्रतिबन्ध लगा दिया है। नेपाल की के पी ओली सरकार ने अपने देश में फेसबुक, इंस्टाग्राम,एक्स (ट्वीटर ), यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया एप्स को बैन कर दिया है।
प्रतिबन्ध नेपाली कानून के अनुसार समय पर इन कम्पनियो द्वारा रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने के कारण किया गया है।
नेपाली सरकार ने इन सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्मस को 28 अगस्त को आखिरी बार 7 दिन का और समय रजिस्ट्रेशन के लिए दिया था, लेकिन कम्पनियो ने नेपाली सरकार के आदेश को हल्के में लिया और अब जब तक ये सोशल मीडिया प्लेटफार्मस रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी नहीं करते है, तब तक बैन का आदेश प्रभावी रहेगा।
मनोज रतन व्यास


