

आपणी हथाई Bikaner न्यूज,बिग बी सेवा समिति द्वारा भैरू नाथ के पैदल यात्रियों के लिए शीतल जल नींबू की शिकंजी और खट्टी-मीठी गोलियों की सेवा लगाई गई है। उदय व्यास ने बताया स्वर्गीय भगवान दास व्यास की याद में यह सेवा लगाई जा रही है। मंडल के सदस्य राकेश व्यास ने बताया भगवान दास जी खुद भैरवनाथ के भक्त थे और वह हर साल मेले में नींबू रस की गोलियां देते थे और ठंडा पानी शिकंजी यात्रियों को पिलाते थे उन्हीं की याद में इस बार पैदल यात्रियों के लिए सेवा लगाई है।
सेवा में मनोज कुमार छंगाणी, विसंबर पुरोहित, आयुष व्यास, हर्षवर्धन व्यास, पंडित कुमार दत व मनीष व्यास पैदल यात्रियों को सेवा देंगे।


