

आपणी हथाई Bikaner न्यूज, थोड़े से अंतराल के बीच बीकानेर से जयपुर के बीच सीधी विमान सेवा आगामी 9 सितंबर से शुरू होने जा रही है। अलायंस एयर द्वारा जयपुर -दिल्ली -बीकानेर विमान सेवा फिर से 9 सितंबर से शुरू हो जाएगी। बीकानेर से जयपुर मात्र 1 घंटे में पहुंचा जा सकेगा और एक तरफा किराया भी 1260 रुपए रखा गया है।

उड़ान की समय सारिणी भी जारी कर दी गईं है। मंगलवार को दिल्ली से फ्लाइट दोपहर पौने चार बजे निकलेगी और 4 बजकर 50 मिनट पर जयपुर लैंड करेगी और फिर जयपुर से बीकानेर फ्लाइट सवा 5 बजे रवाना होकर साढ़े 6 बजे बीकानेर पहुंच जाएगी।

रात को फिर से बीकानेर से जयपुर की फ्लाइट का समय शाम 6 बजकर 55 मिनट से आठ बजकर दस मिनट का रहेगा।गुरुवार को जयपुर से बीकानेर विमान सेवा का समय दोपहर 1 बजकर 35 मिनट से 2 बजकर 50 मिनट के बीच रहेगा।बीकानेर से जयपुर सेवा समय फिर सवा तीन बजे से 4 बजकर 35 मिनट के बीच रहेगा।
मनोज रतन व्यास



