Homeखटाखट स्टोरीधर्मधारा: गणपति बाप्पा मोरया....अगले बरस तू जल्दी आ के उदघोष के साथ...

धर्मधारा: गणपति बाप्पा मोरया….अगले बरस तू जल्दी आ के उदघोष के साथ हुआ गणपति विसर्जन

आपणी हथाई न्यूज, गणपति बप्पा मोरया..अगले बरस तू जल्दी आ जैसे उदघोष के साथ आज बीकानेर धर्मनगरी में कई जगहों पर गणपति विसर्जन हुआ। इसी संदर्भ में शहर के रत्तानि व्यास चौक की युवा प्रकोष्ठ समिति द्वारा आयोजित 31 वें 10 दिवसीय गणेश महोत्सव में आज भगवान गणेश 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। पूजा आचार्य भवानी ओझा के आचार्यत्व में युगल हर्ष द्वारा सपत्नी कराई गई।

 

संस्था के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत व्यास ने बताया कि महोत्सव में विशेष रूप आज 51 किलों लडडू का भोग लगया गया। वही अनंत चतुदर्शी के दिन भगवान गणेश प्रतिमा शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई कोलायत धाम में विसर्जित की गई। साथ ही आज कार्यकर्ताओ को पुरस्कार वितरण किया गया। महोत्सव में डाँडिया नृत्य,फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, आदि का आयोजन हुआ ।



ताजा खबर