Homeखटाखट स्टोरीचंद्रग्रहण: कल लगेगा पूर्ण चंद्रग्रहण, दोपहर से ही शुरू हो जाएगा सूतक...

चंद्रग्रहण: कल लगेगा पूर्ण चंद्रग्रहण, दोपहर से ही शुरू हो जाएगा सूतक काल

आपणी हथाई न्यूज,कल 7 सितंबर को  भारत में इनस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। कल रात्रि 9 बजकर 58 मिनट पर चंद्र ग्रहण लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण है, इसीलिये ग्रहण के समय चंद्रमा पृथ्वी की प्रच्छाया से पूर्ण रूप से छिप जायेगा। ग्रहण समाप्ति रात को रात्रि 1 बजकर  26 मिनट पर होगी।चंद्र ग्रहण लगते ही ग्रहण से जुड़े सभी पारंपरिक अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे।सूतक दोपहर 12:19 बजे से शुरू होगा और इसकी समाप्ति 8 सितंबर को रात्रि 1 बजकर  26 मिनट पर होगी।बच्चों, बृद्धों और अस्वस्थ लोगों के लिये सूतक शाम 06:36 से शुरू होगा।

चंद्र ग्रहण के दौरान भोजन करने, सोने, तेल मालिश करने, जल ग्रहण करने, मल-मूत्र विसर्जन, बालों में कन्घा करना, दातुन करना और यौन गतिविधियों में लिप्त होना प्रतिबन्धित माना जाता है। इसके अलावा इस दौरान भगवान की मूर्तियों को भी स्पर्श नहीं किया जाता है।

 



ताजा खबर