HomeमनोरंजनBollywood :दस हजार करोड़ की सम्पति के मालिक की पत्नी को महीने...

Bollywood :दस हजार करोड़ की सम्पति के मालिक की पत्नी को महीने भर झुग्गी -झोपड़ी में रहना पड़ा, इस वजह से दिव्या को रहना पड़ा गट्टर के पास की झोपड़ी में

आपणी हथाई Bollywood न्यूज, जिसका पति 10 हजार करोड़ से ज्यादा की सम्पति का मालिक हो उसकी पत्नी को करीब एक महीने झुग्गी -झोपड़ी और गटर के पास की एक टूटी -फूटी झोपड़ी में रहना पड़े और वो भी करीब एक माह तक…. सुनकर अजीब तो लगेगा ही न? ऐसा सच में हुआ है और ये सब हुआ है फ़िल्म की शूटिंग के लिए रियल लोकेशन पर शूट करने की आवश्यकता के लिए।

फ़िल्म एक चतुर नार की शूटिंग के लिए अभिनेत्री दिव्या खोसला को करीब एक माह तक लखनऊ के पुराने स्लम एरिया में रहना पड़ा, फ़िल्म के निर्देशक उमेश शुक्ला के निर्देशानुसार दिव्या को गट्टर के पास की झोपड़ी में रहकर महीने भर तक फ़िल्म की शूटिंग करनी पड़ी।
एक चतुर नार 12 सितंबर को रिलीज होगी, जिसे टी सीरीज के भूषण कुमार ने बनाया है। दिव्या खोसला भूषण कुमार की पत्नी है और भूषण की सम्पति 10 हजार करोड़ से ज्यादा की है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर