Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिक्स : विधायक जी के भाई के कमेंट से मची खलबली, बीकानेर...

पॉलिटिक्स : विधायक जी के भाई के कमेंट से मची खलबली, बीकानेर जिला कलेक्टर और बीडीए सचिव को हस्ताक्षर अभियान चलाकर हटाने की बात…

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानंद व्यास के भाई दुर्गाशंकर व्यास के सोशल मीडिया पर एक कमेंट से उस समय खलबली मच गई जब उन्होंने जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और बीडीए सचिव को घर-घर हस्ताक्षर अभियान चलाकर हटाने का एक कमेंट कर दिया।

फिर क्या था सोशल मीडिया पर जैसे ही यह कमेंट हुआ तो किसी ने इसके स्क्रीनशॉट लिए तो किसी ने इस कमेंट वाली पोस्ट को शेयर कर दिया। देखते ही देखते यह कमेंट सब जगह वायरल हो गया। कुछ और लोगों को यह कमेंट दिखाई देता उससे पहले यह कमेंट डिलीट कर दिया गया।


क्या है पूरा मामला
दरअसल, यह पूरा मामला गोचर जमीन से जुड़ा हुआ है। सोशल मीडिया पर सूरज प्रकाश राव नामक एक व्यकि ने दैनिक भास्कर की एक खबर को अपनी वाल पर लगाया था। जिसमें बीडीए द्वारा रियासतकालीन गोचर भूमि को मास्टर प्लान के तहत आवासीय, व्यावसायिक और औद्योगिक गतिविधियों को दर्शाने को लेकर विरोध शुरू हो गया है। इसी को लेकर फेसबुक पर हुई एक पोस्ट पर विधायक जी के भाई के कमेंट ने खलबली मचा दी। हालांकि देखने वाली बात ये है कि कलेक्टर और बीडीए सचिव को हटाने की बात कहा तक सिरे चढ़ पाती है। बरहाल यह पुष्टि नही हुई है कि यह कमेंट विधायक के भाई ने खुद ही किया था या फिर बीजेपी जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ की तरह उनके अकॉउंट से किसी ने शरारत की है।



ताजा खबर