

Asia Cup 2025 आपणी हथाई न्यूज, आज एशिया कप में टीम इंडिया का अभियान शुरू होगा। भारत का पहला मैच UAE के खिलाफ आज रात को खेला जाएगा, मैच भारतीय समयानुसार रात को आठ बजे स्टार्ट होगा। इससे पूर्व भारत और UAE के बीच महज एक टी टवेंटी मैच 2016 में खेला गया था, जिसमें भारत ने 2 विकेट से विजय हासिल की थी।
भारत का टी टवेंटी फॉर्मेट में रिकॉर्ड पिछले एक साल में शानदार रहा है।2024 का टी टवेंटी वर्ल्डकप जीतने के बाद भारत ने अब तक 27 टी टवेंटी इंटरनेशनल मैच खेले है जिसमें से 24 में जीत हासिल हुई है। एशिया कप में भी सूर्य कुमार यादव की टीम को जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। भारत की टी टवेंटी टीम ने पिछले साल भर में अपने 90 फीसदी से ज्यादा मैच जीते है।
मनोज रतन व्यास


