


आपणी हथाई न्यूज,NDA उम्मीदवार सी पी राधाकृष्णन भारत के 15वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए है। इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी को राधाकृष्णन ने 152 मतों से हराया है। राधाकृष्णन को कुल 452 मत मिले वही सुदर्शन रेड्डी को 300 मत प्राप्त हुए।
उपराष्ट्रपति के चुनाव में BRS और BJD ने भाग ही नहीं लिया। अकाली दल के सांसद ने भी पंजाब में बाढ़ के चलते वोटिंग से दूरी बनाए रखी। जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर उपराष्ट्रपति पद से त्यागपत्र दे दिया था, धनखड़ की जगह अब राधाकृष्णन देश के नए उपराष्ट्रपति और राज्य सभा के पदेन सभापति होंगे।
संघ पृष्ठभूमि के सी पी राधाकृष्णन बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक है और उपराष्ट्रपति पद पर निर्वाचन होने से पहले महाराष्ट्र के राज्यपाल थे। OBC समुदाय के राधाकृष्णन को OBC वोटो को साधने और अगले साल तमिलनाडु विधानसभा चुनाव होने के कारण मोदी सरकार ने उनका चयन किया है।
मनोज रतन व्यास


