

आपणी हथाई न्यूज, एशिया कप में टीम इंडिया ने जीत के साथ आगाज किया है, कल UAE के खिलाफ खेले गए मैच को भारत ने आसानी ने 9 विकेट से जीत लिया। कल के मैच में भारत को जीत के लिए महज 58 रन बनाने थे, जिसे भारत ने सिर्फ 27 गेंदों में ही 93 गेंद शेष रहते चेस कर लिया, यह भारत का सबसे तेज रन चेस था। भारत की ऒर से अभिषेक शर्मा ने 30 और शुभमन गिल ने नाबाद 20 रन बनाए।
UAE की पूरी टीम सिर्फ 57 रन ही बना सकी, कुलदीप यादव ने 4 और शिवम दुबे ने 3 विकेट लिए। कुलदीप यादव को मैन ऑफ़ द मैच चुना गया। ग्रुप A में भारत जीत और बढ़िया रन रेट के साथ टॉप पर पहुंच गया है, भारत के अगले दो मुकाबले पाकिस्तान और ओमान से होंगे, ये मैच 14 और 19 सितंबर को खेले जाएंगे।
मनोज रतन व्यास


