Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड: बिग बी अमिताभ की नातिन नव्या को मिला खास न्योता, Apple...

बॉलीवुड: बिग बी अमिताभ की नातिन नव्या को मिला खास न्योता, Apple iPhone 17 के लॉन्चिंग में टीम कुक के साथ आई नजर

आपणी हथाई न्यूज, एप्पल आइफोन 17 सीरीज के फोन भारत समेत दुनिया भर में कल लॉन्च हो चुके है। एप्पल कम्पनी आइफोन 17 सीरीज का लॉन्च फंक्शन, एप्पल हेडक्वार्टर ( कैलिफोर्निया ) में रखा गया था। लॉन्च इवेंट के लिए विशेष रूप से अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा को भी आमंत्रित किया गया था। नव्या IIM अहमदाबाद से पढ़ाई कर रही है, नव्या ने एप्पल के CEO टिम कुक के साथ अनेक फोटोज़ सोशल मीडिया पर साझा किए है।

नव्या के साथ संगीतकार -गायक अमाल मलिक भी इस इवेंट का हिस्सा बने। अमाल मलिक, संगीतकार अनु मलिक के भतीजे है और इन दिनों बॉलीवुड में खासे सक्रिय है।
नव्या नवेली नंदा बिजनेस मैंनेजमेंट की पढ़ाई के साथ खुद का बिजनेस भी करती है और अपने पिता निखिल नंदा की कम्पनी एसकोर्ट के कामकाज भी देखती है, नव्या के भाई अगस्त्य बॉलीवुड में काम करना शुरू कर चुके है, अगस्त्य की पहली फीचर फ़िल्म ” इक्कीस ” अगले साल रिलीज होगी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर