

आपणी हथाई न्यूज, आख़िरकार सांसद हनुमान बेनीवाल को अब 6 लाख रुपए भरने के बाद ही बिजली का कनेक्शन फिर से मिल सकेगा। हनुमान बेनीवाल के नागौर स्थित घर का बिल 10 लाख 75 हजार रुपए बकाया था, इस वजह से बिजली विभाग ने हनुमान बेनीवाल के घर का बिजली कनेक्शन गत 2 जुलाई को काट दिया था।
हनुमान बेनीवाल का नागौर स्थित घर उनके भाई प्रेमसुख बेनीवाल के नाम पर है। कनेक्शन कटने पर बेनीवाल ने हाई कोर्ट में राज्य सरकार की राजनीति के कारण की गईं कार्रवाई बताकर पीटीशन लगाई थी, लेकिन हाई कोर्ट ने भी बेनीवाल को कोई राहत नहीं देते हुए 72 घंटे में 6 लाख का बिल चुकाने के बाद ही फिर से बिजली कनेक्शन जोड़ने का आदेश दिया है।
मनोज रतन व्यास


