

आपणी हथाई Bikaner न्यूज संभाग के सबसे बड़े अस्पताल पीबीएम हॉस्पिटल में नर्सिंग स्टॉफ के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। पीबीएम के बच्चा अस्पताल में ड्यूटी लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद धरना प्रदर्शन तक पहुंच गया। पूरे घटनाक्रम के बीच पीबीएम नर्सिंग कर्मियों ने कल पूर्ण कार्य बहिष्कार का फैसला लिया है।

दरअसल गुरुवार को पीबीएम अस्पताल के बच्चा अस्पताल में ड्यूटी लगाने को लेकर विवाद हुआ। जिसमें नर्सिंग अध्यक्ष पर मारपीट करने और अभद्रता करने का आरोप लगाया गया। जिसेक बाद नर्सिंग स्टाफ ने अध्यक्ष रविन्द्र कुमार को पद से हटाने की मांग को लेकर पीबीएम अधीक्षक सुरेन्द्र वर्मा से भी मिले और कहा कि अध्यक्ष को पद से हटाया जावे इस मांग को लेकर नर्सिंग स्टॉफ के लोगों ने कार्य बहिष्कार की चेतावनी देते हुए प्रदर्शन भी किया। जिसके बाद प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी के साथ वार्ता हुई और अध्यक्ष को कार्य मुक्त करने की बात पर सहमति बन गई।

जानकारी के अनुसार प्राचार्य गुंजन सोनी ने अध्यक्ष को कार्य मुक्त करने के आदेश जारी किए लेकिन बाद में कमेटी बनाकर जांच करने की बात कही गई, इस बात से नाराज नर्सिंग कर्मचारी प्रिंसिपल गुंजन सोनी से उलझ गए और एक वीडियो भी वायरल हो गया जिसमें नर्सिंग कर्मचारी प्रिंसिपल के साथ उलझते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार फिलहाल अस्पताल प्रशासन इस पूरे मामले को शांत कर बीच का रास्ता निकालने का प्रयास कर रहा है।



