


आपणी हथाई संगरिया न्यूज, बीकानेर संभाग के हनुमानगढ़ जिलें के संगरिया कस्बे में शुक्रवार को दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों ने दुकान में बैठे एक दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर फरार होने का मामला सामने आया है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार संगरिया के बालाजी इंटरप्राइजेज पर वारदात घटित हुई। जब सवा ग्यारह बजे गुरुनानक नगर निवासी विकास जैन (45) पुत्र मदनलाल जैन पर दो मोटरसाइकिल सवार होकर आये दो युवकों ने विकास जैन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे विकास की मौत हो गई
इस वारदात के बाद संगरिया कस्बे में दहशत फैल गई। मृतक विकास जैन पिछले दस वर्षों से बालाजी इंटरप्राइजेज में मुनीम का काम करता था। वारदात के बाद व्यापारियों में आक्रोश नजर आ रहा है और व्यापारी संगठनों ने पुलिस से त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को पकड़ने की मांग की है।
बरहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के साथ साथ आरोपियों के आने जाने के रास्ते की भी जांच कर रही है। अभी तक हत्या के कारणों का पता नही लग पाया है। बरहाल पुलिस ने मृतक के शव को संगरिया के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस लेनदेन और रंजिश जैसे हर पहलू पर जांच कर रही है।


