Homeखटाखट स्टोरीस्पोर्ट्स : बॉयकॉट अभियान के बीच आज एशिया कप में भारत -पाकिस्तान...

स्पोर्ट्स : बॉयकॉट अभियान के बीच आज एशिया कप में भारत -पाकिस्तान का मुकाबला,अनुभवहीन पाक के सामने भारत की जीत हो सकती है आसान

आपणी हथाई स्पोर्ट्स न्यूज, आज एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा। मैच से पूर्व ही भारत का पलड़ा काफी नजर आ रहा है क्योंकि भारत टी टवेंटी वर्ल्डकप विजेता होने के साथ -साथ पिछले एक साल में टी टवेंटी क्रिकेट में 90 फीसदी से ज्यादा मैच जीता है।

पाकिस्तान की टीम भी इतनी अनुभवी नहीं है, पाक टीम में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान जैसे बैटर भी नहीं है, क्रिकेट एक्सपर्ट का कहना है कि अगर भारतीय टीम ने अति आत्मविश्वास नहीं दिखाया तो आज का मैच भारत आसानी से जीत जाएगा।

इस बीच आज के मैच को लेकर सोशल मीडिया पर बॉयकॉट अभियान भी चल रहा है, पहलगाम अटैक के बाद पाकिस्तान से क्रिकेट खेलना देश के बड़े वर्ग को नहीं रास आ रहा है, हो सकता है आज के मैच के लिए फैंस के बीच जोश इतना हाई न हो।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर