Homeखटाखट स्टोरीदेश : GST रिफॉर्म के बाद मोदी सरकार दिवाली पर देगी एक...

देश : GST रिफॉर्म के बाद मोदी सरकार दिवाली पर देगी एक और बड़ा तोहफा, आठवें वेतन आयोग से जुड़ी ये पक्की खबर आई सामने

basic ad

8th Pay Commission आपणी हथाई न्यूज, मोदी सरकार GST रिफॉर्म के बाद दिवाली पर एक और बड़ा तोहफा देश वासियों को दे सकती है। मोदी सरकार दिवाली से पूर्व ही आठवें वेतन आयोग के गठन की घोषणा कर सकती है, आयोग में चेयरमैन समेत 6 सदस्य हो सकते है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मोदी सरकार ने बनने वाले आयोग को अपनी रिपोर्ट 6-8 महीने के भीतर देने को कहेगी। ऐसा होने से केंद्रीय कर्मचारियों को आठवें वेतन आयोग का लाभ मिलने में ज्यादा देरी नहीं होगी।
आयोग की रिपोर्ट देर से आने पर भी मोदी सरकार

 

कर्मचारियों को नए वेतन मान का लाभ जनवरी 2026 से ही मिले, इस दिशा में योजना बना रही है। वेतन कितना बढ़ेगा इसकी अभी पक्की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन दिवाली तक वेतन आयोग के गठन की सूचना से सेंटर सरकार के कर्मचारियों को बड़ी ख़ुशी जरूर मिलेगी।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर