Homeखटाखट स्टोरीएशिया कप 2025 : न दिल मिले न हाथ, टी 20 मुकाबले...

एशिया कप 2025 : न दिल मिले न हाथ, टी 20 मुकाबले में भारत ने दी पाकिस्तान को करारी शिकस्त

आपणी हथाई न्यूज, उम्मीद के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप के लीग स्टेज के मैच में कोई बराबरी का मुकाबला ही नहीं हुआ। मैच की पहली ही गेंद पर पहला विकेट गिरने के बाद पाकिस्तान मैच में कभी वापसी कर ही नहीं पाया और भारत ने 7 विकेट से मैच आसानी से 16वें ओवर में ही जीत लिया।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और पाक टीम ने 9 विकेट खोकर सिर्फ 127 रन ही बनाए। भारत की ऒर से कुलदीप यादव ने 3,अक्षर – बुमराह ने 2-2 विकेट लिए।

भारत की ऒर से सर्वाधिक रन कप्तान सूर्य कुमार यादव ने अपने जन्मदिन को यादगार बनाते हुए नाबाद 47 रन बनाए, ओपनर अभिषेक शर्मा ने तेज बैटिंग करतें हुए 31 रन बनाए। तिलक वर्मा ने भी 31 रन बनाए।भारत का अगला मैच ओमान के खिलाफ 19 सितंबर को खेला जाएगा।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर