


आपणी हथाई न्यूज, नशे की तस्करी करने वालों ने इन दिनों देशभर में नशे की सप्लाई के लिए एक अलग ही तरीका ईजाद कर लिया हैं । नशे के तस्कर अब कुरियर कंपनियों में नशे की वस्तुओं के पार्सल लगाकर मादक प्रदार्थों की सप्लाई करने में लगे हुए है।
ताजा मामला बीकानेर के कोटगेट पुलिस थाने का है जहां पर कोर्ट गेट थाना अधिकारी विश्वजीत सिंह को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र के डीटीडीसी कोरियर कंपनी के ऑफिस में देकर एक पैकेट बरामद किया गया है जिसमें 5 किलो 20 ग्राम गांजा मिला है।
पकड़े गए पैकेट पर झा जी आचार आम का आचार लिखा हुआ है फूड आइटम टू रामजी भाई शर्मा रामेश्वर लाल प्रताप बस्ती कालू मोदी बड़े के पास बीकानेर फ्रॉम टू झा जी आचार चकधहा मधुबनी और मोबाइल नंबर लिखे हुए है । अब पुलिस इन नम्बरो की छानबीन कर रही है।
आपकों बता दे कि इस तरीके का बीकानेर में यह दूसरा मामला है इससे पहले भी 27 अगस्त को DTDC कुरियर कम्पनी के रानीबाजार औद्योगिक क्षेत्र में एक 5 किलो का पैकेट बरामद किया था। जिसके 19 दिनों बाद फिर एक और मामला सामने आया है।


