

आपणी हथाई बॉलीवुड न्यूज, युवा सुपर स्टार विक्की कौशल और स्टार अदाकारा कैटरीना कैफ जल्द प्राउड पैरेंट्स बनने वाले है, इस खबर की पुष्टि एक बड़े मीडिया समूह ने की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 42 साल की कैटरीना कैफ अक्टूबर -नवंबर 2025 के बीच अपने बेबी को जन्म दे सकती है। अब तक स्टार कपल ने पैरेंट्स बनने की बात सार्वजनिक रूप से साझा नहीं की है। अरसे से कैटरीना फिल्मों और मीडिया कैमरों के सामने भी नजर नहीं आई है।

कैटरीना और विक्की कौशल की शादी साल 2021 में हुई थी, शादी के चार साल बाद स्टार जोड़ी माता -पिता बनने वाले है।
वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना की कोई फ़िल्म इस वक़्त ऑन फ्लोर नहीं है वही विक्की कौशल रणबीर कपूर के साथ संजय लीला भंसाली की फ़िल्म लव एंड वॉर में नजर आएंगे, विक्की जल्द दिनेश विजन की बिग बजट फ़िल्म में भगवान परशुराम की भूमिका भी निभाते दिखाई देंगे।
मनोज रतन व्यास


