Homeक्राइमNokha News : एशिया कप के मैच में लगा रहे थे दांव...

Nokha News : एशिया कप के मैच में लगा रहे थे दांव ! 6 आरोपी हुए गिरफ्तार

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें की नोखा पुलिस ने सट्टा खेल जाने की सूचना पर कार्यवाही करते हुए नोखा के गोविंदम होटल में एक रूम में एशिया कप के श्रीलंका हांगकांग क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से 164400 रुपये, सट्टे में उपयोग में लिए गए मोबाइल ,डिवाइस को पुलिस ने जब्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम दिया।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमित लड्ढा पुत्र भतमाल लड्ढा उम्र 35 निवासी जोरावरपुरा सलुंडिया रोड,नोखा जगदीश बिश्नोई पुत्र श्री बृजलाल बिश्नोई उम्र 36 साल निवासी कुदसू हाल वार्ड नंबर 15 कटला चौक नोखा, दिलीप जैन पुत्र सूरजमल जैन उम्र 52 साल निवासी वार्ड नंबर 28 जोरावरपुरा ,महेश पंवार पुत्र मोहन राम छिम्पा उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 34 जोरावरपुरा नोखा, पूनम सिंह पुत्र भंवर सिंह उम्र 52 साल निवासी किसनासर ,भगवान दम्माणी पुत्र भंवरलाल दम्माणी उम्र 42 साल निवासी अगुणा बास नोखा को गिरफ्तार किया है। बरहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।



ताजा खबर