Homeखटाखट स्टोरीबॉलीवुड : अक्षय की जॉली LLB 3 से खुल सकती है किस्मत,...

बॉलीवुड : अक्षय की जॉली LLB 3 से खुल सकती है किस्मत, एडवांस बुकिंग ट्रेंड बता रहा है फ़िल्म को मिलेगी गुड ओपनिंग

Bollywood Jolly LLB 3 Movie आपणी हथाई न्यूज, अभिनेता अक्षय कुमार के लिए उनकी नई रिलीज होने वाली फ़िल्म जॉली LLB 3 न केवल बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर सकती है बल्कि फ़िल्म एक कोर्ट ड्रामा कॉमेडी फ़िल्म होने के कारण अक्षय को क्रिटिक्स का भी समर्थन मिल सकता है। बीते कुछ सालों में अक्षय की फ़िल्में फ्लॉप ज्यादा हुई है और सक्सेस कम हुई है।

 

जॉली LLB 3 में अक्षय के साथ अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे। फ़िल्म इस शुक्रवार 19 सितंबर को रिलीज होगी,सुभाष कपूर निर्देशित जॉली LLB 3 की एडवांस बुकिंग भी अच्छी खुली है, रिलीज के पहले दिन जॉली LLB 3 कम से कम 10 से 15 करोड़ का बिजनेस कर सकती है।

 

जॉली LLB वन ने 46 करोड़ का बिजनेस किया था वही जॉली LLB पार्ट 2 ने 193 करोड़ का धंधा किया था, पार्ट 3 से 200 करोड़ प्लस के बिजनेस की उम्मीद की जा रही है।
मनोज रतन व्यास



ताजा खबर