

आपणी हथाई न्यूज, वर्ल्ड टी टवेंटी क्रिकेट में टीम इंडिया का जलवा लगातार बरकरार है। कल ही ICC ने टी टवेंटी क्रिकेट की नई रैंकिंग जारी की है। टीम इंडिया तो टी टवेंटी क्रिकेट की नंबर वन टीम बनी हुई है ही, अब टीम इंडिया के टी टवेंटी खिलाड़ी हर श्रेणी में दुनिया में टॉप पर पहुंच गए है।
टी टवेंटी क्रिकेट के नंबर वन बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बने हुए है, हार्दिक पांड्या नंबर वन ऑलराउंडर बने हुए है, वरुण चक्रवती पहली बार नंबर वन बॉलर बन गए है।
टी टवेंटी क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है जब न केवल एक टीम टॉप स्पॉट पर बनी हुई है बल्कि टीम इंडिया के खिलाड़ी भी हर कैटेगरी में नंबर वन बन गए है।
मनोज रतन व्यास


