

पीएम मोदी के जन्मदिन पर बायोपिक ऐलान
आपणी हथाई न्यूज, कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर मोदी के जीवन पर एक बायोपिक फ़िल्म बनाने का ऐलान किया गया है।फ़िल्म का नाम ” माँ वन्दे ” रखा गया है, फ़िल्म में मोदी के बचपन से लेकर प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया जाएगा। फ़िल्म में मोदी के अपनी माँ हीरा बा के रिश्ते को भी प्रमुखता से रेखांकित किया जाएगा।
फ़िल्म का निर्माण वीर रेड्डी करेंगे और निर्देशन क्रांति कुमार करेंगे। ” माँ वन्दे ” फ़िल्म में मोदी की भूमिका मलयालम सिनेमा के हीरो उन्नी मुकुंदन निभाएंगे। उन्नी मुकुंदन का बचपन गुजरात में ही बीता है, जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब तक वही गुजरात में रहते थे, उन्नी प्रधानमंत्री मोदी से व्यक्तिगत रूप से मिल भी चुके है।
यूं ये पहली बार नहीं है कि प्रधानमंत्री मोदी पर कोई बायोपिक फ़िल्म बन रही है,2019 में भी उमंग कुमार के निर्देशन में विवेक ओबेरॉय फिल्मी पर्दे पर मोदी का किरदार अदा कर चुके है।
मनोज रतन व्यास


