

Bikaner Solar Project 2025 आपणी हथाई न्यूज, राजस्थान के बीकानेर शहर में जल्द एक बहुत बड़ा सोलर प्लांट लगाने की तैयारी पूरी हो गईं है। बीकानेर में प्रस्तावित सोलर प्लांट को पूगल में लगाया जाएगा, प्लांट के लिए 4770 हेक्टेयर भूमि भी आवंटित हो गईं है। यह सोलर प्लांट 2450 मेगावाट का लगेगा,इस प्रोजेक्ट के शुरू होने के बाद सालना 4.16करोड़ यूनिट बिजली सस्ती मिलेगी।

यह मेगा प्रोजेक्ट दो से ढाई साल में पूरा होगा और इस पर लागत 12250 करोड़ की आएगी। अक्षय ऊर्जा निगम ने इसकी निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी है,इस प्रोजेक्ट में बैटरी स्टोरेज सिस्टम भी लगाया जाएगा। बीकानेर के इस बड़े सोलर प्रोजेक्ट के लिए भारत सरकार 350 करोड़ रुपए की सब्सिडी भी देगी।
मनोज रतन व्यास




