


आपणी हथाई न्यूज, बीकानेर जिलें की छत्तरगढ़ तहसील के केलां गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच हुए झगड़े में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर सामने आई हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घायलों को पीबीएम ट्रॉमा सेंटर पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही दोनों पक्षों ने परस्पर मामलें दर्ज कराए है।
पुलिस के अनुसार सेरूणा हाल केलां ग्राम पंचायत के आबाद नाथों की ढाणी निवासी अशोक नाथ ने कालू,निहाल, सुमर खां, अलीशेर, अरशाद खां, राजू खां, कुर्बान खां, बरकत खां, मोहम्मद बक्श, कालू खां, जाकब खां, आशिक खां, अजुब खां , मसे खां के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने का मामला दर्ज करवाया है।
परिवादी ने दी रिपोर्ट में बताया कि मेलू खां उनके खेत में सोलर कम्पनी के श्रमिकों को काम नही करने दे रहे है। बुधवार शाम को आरोपी गाड़ियों में आए और लोगों पर जानलेवा हमला कर दे इसमें परिवादी अशोक लिछमण नाथ, सोमनाथ व महेंद्र नाथ के गंभीर चोटे आई है वहीं दूसरे पक्ष के लियाकत अली की ओर से अशोक नाथ व अन्य के खिलाफ मारपीट सहित अन्य आरोप में मामला दर्ज करवाया गया है


