Homeखटाखट स्टोरीपॉलिटिक्स : यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु पहुंचे नाल एयरपोर्ट, कांग्रेस...

पॉलिटिक्स : यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु पहुंचे नाल एयरपोर्ट, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

basic ad

आपणी हथाई न्यूज, गुरुवार को यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब बीकानेर के नाल एयरपोर्ट पर पहुंच चुके है। इस दौरान उनके स्वागत में पहुंचे कांग्रेसी नेताओं ने बीकानेर आने पर उदयभानु का एयरपोर्ट पर स्वागत सत्कार किया।

इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया, कांग्रेस बीकानेर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, यूथ कांग्रेस देहात अध्यक्ष भंवर कूकणा , सुशीला सिंवर, अरुण व्यास, प्रदीप शर्मा ने उदयभानु का स्वागत किया।

उदयभानु यहां से रवींद्र रंगमंच पहुँचेंगे, इस दौरान बीच में कई जगह उनका स्वागत कार्यक्रम भी रखा गया है। रविंद्र रंगमंच में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद उदयभानु कलेक्ट्रेट पैदल मार्च करेंगे और कांग्रेस के अभियान वोट चोर गद्दी छोड़ तथा लाठी चार्ज के विरोध में प्रदर्शन करेंगे। कलेक्ट्रेट पर होने वाले विरोध प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं।



ताजा खबर