Homeखटाखट स्टोरीधर्मधारा : सती माता मंदिर के 200 वर्ष पूर्ण होने पर निकलेगी...

धर्मधारा : सती माता मंदिर के 200 वर्ष पूर्ण होने पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा

आपणी हथाई न्यूज, देवीकुंड सागर स्थित दीप कुंवर सती माता मंदिर के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सती माता भक्त मंडल एवं समस्त ग्रामवासी मिलकर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन करेंगे। यह मंडल सन 2016 में स्थापित हुआ था और आज माँ भगवती की कृपा से निरंतर सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

शोभायात्रा 26 सितम्बर 2025 को सायं 4:30 बजे ठाकुर जी मंदिर सागर से प्रारंभ होकर सती माता मंदिर प्रांगण तक पहुँचेगी। इस दौरान गाजे-बाजे और DJ की धुन पर श्रद्धालु माता की जय-जयकार करते हुए चलेंगे। माता की चुनरी ठाकुर जी मंदिर से रवाना होकर सती माता मंदिर में पहुँचकर माँ भगवती राजराजेश्वरी को अर्पित की जाएगी।

इस अवसर पर आयोजकों ने सभी माता-बहनों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस भक्तिमय आयोजन को सफल बनाने का विशेष निवेदन किया है।



ताजा खबर